कोरबा-बॉंकीमोंगरा। बॉंकीमोंगरा एक बार पुन: बाबा श्याम के भक्ति में रंगने को तैयार हैं। आज 17 नवंबर को बॉंकीमोंगरा के मैठाणी महाराज वाटिका में चतुर्थ भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन रात्रि 08 बजे से श्री श्याम दीवाने मित्रमंडल बॉंकीमोंगरा द्वारा किया जा रहा जिसमें बाबा श्याम के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के लिए गायक धनबाद से कृष्णा अग्रवाल,दिल्ली से ऋतु पंचाल एवं रायपुर से विनय अग्रवाल साथ में देव म्यूजिकल ग्रुप भी रहेंगे।
अलौकिक श्रृंगार,अखंड ज्योति, छप्पन भोग,फूलों की होली, इत्र वर्षा, श्याम खजाना एवं श्री श्याम रसोई की भी विषय आयोजन की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा आज शाम श्री राम मंदिर परिसर से मैठाणी वाटिका तक धूमधाम से निकाली गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















