प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के सर्वेक्षण का उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ

कोरबा। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया।

राजीव गांधी आडिटोरियम टीपी नगर में आयोजित शिविर के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी 2.0 अंतर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे कार्य का शुभारंभ कराया।


उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश के प्रत्येक आवास विहीन परिवार को पक्का मकान मिले। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों की सुविधा के मद्देनजर आवास हेतु आवेदन की प्रक्रिया को और अधिक सरल किया गया है। आवास के आवेदन सरलतापूर्वक आनलाईन माध्यम से भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल में स्वयं हितग्राही द्वारा भी दर्ज किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1 सितम्बर 2024 को लागू करके पूरे देशभर में 01 करोड़ नए पक्के मकान के सपने पूरे करने की गारंटी दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में नगर पालिक निगम केरबा द्वारा अभी तक 3800 से अधिक परिवारों के हितग्राहियों को पक्के मकान का सपना पूरा किया जा चुका है।

शिविर स्थल में ही 15 हितग्राहियों का पंजीयन कराया गया, जिनमें श्री देवांगन ने हितग्राही श्रीमती सोनू दास पति दिलचंद दास वार्ड  23 कृष्णानगर एवं श्रीमती पिंकी दास पति सागर दास वार्ड 23 कृष्णानगर निवासी को तत्काल लाभांवित करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, प्रदीप जायसवाल, ऋतु चौरसिया, नारायण दास महंत, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कोरबा सरोज कुमार महिलांगे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, विवेक रिछारिया, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।