कोरबा। ज्योति क्लब के तत्वाधान में बांकीमोंगरा में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में एसीबी इंडिया की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसीबी इंडिया लिमिटेड ज्योति क्लब बांकीमोंगरा टीम को पराजितं किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
5 से 7 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच कोरबा एसईसीएल के साथ खेला गया था। मैच में एसीबी इंडिया लिमिटेड की टीम ने 3 2 के अंतर से विजयी रही। बीते दस वर्षों से एसीबी इंडिया लिमिटेड की टीम चैपियनशिप का खिताब जीतते आ रही है।
टीम के कोच सोनाराम का कहना है कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ठीक इसी प्रकार विपिन मलिक का कहना है कि टीम के खिलाडिय़ों के सतत अभ्यास से आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















