कोरबा। पूर्वी कंवर ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए प्रदेश को ताईक्वांडो में स्वर्ण पदक दिलाया है। 8 साल बाद मिले पदक को लेकर कोच लोकेश राठौर ने खुशी जताते हुए कहा है कि हमारी लडक़ी भी लडक़ों से कम नहीं हैं।
मध्यप्रदेश के विदिशा में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय ताईक्वांडो स्कूल प्रतियोगिता में कोरबा की बेटी पूर्वी कंवर ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाया है। पूर्वी ओवर 38 किलोग्राम वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थी। पूर्वी ने इसी साल खेलो इंडिया में कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य और सब जूनियर में भी कास्य पदक जीत कर कोरबा का मान बढ़ाया है।
पूर्वी की सफलता पर उनके कोच लोकेश राठौर ने खुशी जताई है। कोच राठौर ने कहा कि 8 साल बाद स्कूल गेम्स में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक मिला है। स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्वी कवंर ने उर्जाधानी के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रौशन किया है।
उन्होंने कहा कि जो लड़कियों को खेल में कम आंकते है उन्हें पूर्वी ने मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। पूर्वी कंवर ने इसी साल खेलो इंडिया में कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य और सब जूनियर में भी कास्य पदक जीत कर कोरबा का मान बढ़ाया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















