कोरबा। पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग से सौजन्य मुलाकात की। उन्हें 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा जिस पर उचित पहल का आश्वासन मिला।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ ,पंचायत राज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग से सौजन्य भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पंचायत सचिवों की अर्से से लंबित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए यथाशीघ्र निराकरण की अपेक्षा जताई।
पंचायत राज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष धरम भारद्वाज , प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील जायसवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष संवित साहू ,सचिव संतोष राव ,सचिव परमानंद राजवाड़े जिला पंचायत सीईओ श्री नाग से भेंटकर उन्हें पंचायत सचिवों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप अवगत कराया।
उपरोक्त मांगों में प्रतिमाह की पहली तारीख को पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान करने,मृत ग्राम पंचायत सचिवों के आश्रितों को उपादान की राशि भुगतान करने , सन 2012 से 2018 तक हृक्कस् की राशि ग्राम पंचायत सचिवों के प्रान नंबर खाता में देने ,लंबित वेतन का भुगतान करने एवं समस्त पंचायत सचिवों के वेतन के अंतर की राशि का भुगतान करने की मांग शामिल है।
जिला पंचायत सीईओ श्री नाग ने उक्त समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















