लावारिश वृद्ध का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

कोरबा। जिले के सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में बीते दिवस एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था।

सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु आसपास के इलाकों सहित अलग-अलग जिलों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष माध्यमों से प्रयास किए जा रहा था परंतु मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

8 नवम्बर को मिले अज्ञात 60 से 65 वर्षीय व्यक्ति के शव को एसईसीएल के कुसमुंडा स्थित विभागीय अस्पताल की मच्र्युरी में वारिसों की पतासाजी हेतु रखा गया था। इधर परिजन का पता नहीं चला वहीं डॉक्टर द्वारा मृत देह खराब होते जाने की जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया व उनके निर्देश तथा मार्गदर्शन में आज वैधानिक कार्रवाई कर शव को मच्र्युरी से लेकर चौकी लाया गया।

एएसआई विभव तिवारी व पूरे चौकी स्टाफ ने अज्ञात वृद्ध को उसके परिजन की तरह बनकर अंतिम क्रियाकर्म किया।

चौकी परिसर में वृध्द की अर्थी सजाई गई और प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने कांधा देकर अंतिम यात्रा निकाली और स्थानीय मुक्तिधाम में विधिवत कफन-दफन कर अंतिम संस्कार किया।