दीपका क्षेत्र में एसईसीएल के कल्याणकारी कार्यों में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। बिलासपुर मुख्यालय से आई कंपनी वेलफेयर टीम ने कार्यों की समीक्षा के दौरान कई खामियों पर नाराजगी जताई।
टीम ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। टीम के मुताबिक पिछले वर्ष स्वीकृत किए गए कार्यों में न तो कोई ठोस दस्तावेज मिले और न ही उनकी निगरानी सही ढंग से की गई है। यहां अधिकारियों ने लापरवाही की है।
बजरंगी शाही और अजय विश्वकर्मा ने जताई नाराजगी
कंपनी वेलफेयर टीम के एचएमएस सदस्य बजरंगी शाही और एटक के अजय विश्वकर्मा ने गेवरा हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे थे और असहज महसूस किया। कई बार बचाव की मुद्रा में आए अधिकारियों के जवाब से यह स्पष्ट हुआ कि ठेका कार्यों में लापरवाही बरती गई है।
दोनों नेताओं ने आगे कहा कि दीपका में रखरखाव और सफाई के लिए करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद कार्यों में नगण्य की स्थिति देखने को मिल रही है, विशेष रूप से प्रगतिनगर कॉलोनी में लोगों की काफी शिकायतें आई है जिसका काम नहीं हो रहा है वो परेशान है कुछ महिलाएं आई हुई थी पर वह अपनी समस्या को हमसे बता नहीं पाई।
उन्होंने आगे कहा कि ठेकेदार टेंडर को कम लागत में लेकर काम नहीं करना चाहता है लेकिन सिविल अधिकारियों को जन कल्याणकारी कार्यों पर ठेकेदार के लापरवाही पर कड़ी नजर रखना होगा तभी क्वालिटी और क्वांटिटी बराबर होगी। इसके लिए सिविल अधिकारियो को खूब खरीखोटी सुनाई गई।
स्थानीय वेलफेयर टीम करेगी अब मॉनिटरिंग
टीम के सदस्यो ने बताया कि अब जनकल्याणकारी बजट के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा स्थानीय वेलफेयर टीम करेगी संतोषजनक कार्य नहीं होने पर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों समेत कंपनी वेलफेयर टीम को सूचित करेगी, ऐसा करने से निर्माण कार्य में गुणवत्ता बढ़ेगी जिससे कर्मचारी परिवारों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















