मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर मादा भालू सहित 3 भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में भालू और इंसान के बीच 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। इसके बाद ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
मोरगा चौकी अंतर्गत मोरगा के ग्राम जुनापारा निवासी अमीर सिंह (55) अपने मवेशियों को चराने ग्राम के पास जंगल में गया था। जानकारी के अनुसार, मवेशी चराने जंगल पहुंचे ग्रामीणों पर एक मादा भालू ने अपने दो बच्चों सहित हमला कर उसे घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि एकाएक झाड़ियों से निकले मादा भालू और उसके दो बच्चों ने उस पर हमला कर दिया। हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान है। इसके बाद भी किसी तरह ग्रामीण ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और ग्राम पहुंचा।
जिसके बाद 112 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा पहुंचाकर भर्ती कराया गया हैं। वन विभाग ने घायल व्यक्ति को सहायता राशि भी प्रदान की है। घायल अमीर सिंह की मानें तो अकेले अपने गाय, भैंसों को चराने जंगल की ओर गया था। जहां उसका सामना एक मादा भालू से पहले हुआ।
फिर दो छोटे शावकों ने हमला कर दिया। उनसे भी संघर्ष हुआ भालुओं के शिकार से उसके हाथ और शरीर पर काफी गहरी छोटी आई। जब वो किसी तरह चीखपुकार मचाई तो तब भालू भाग खड़े हुए। किसी तरह जान बचाकर वह गांव के नजदीक पहुंचकर एक किसान को पूरी घटना की जानकारी से अवगत कराया।
इसके बाद परिजनों द्वारा डायल-112 व वन विभाग को सुचित किया जो मौके पर मौजूद रहे। सूचना मिलते ही टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा लाकर भर्ती कराया गया। घटना की सूचना टीम द्वारा की संबंधित चौकी प्रभारी महोदय मोरगा को दिया गया। वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया गया है और घटना स्थल के लिए टीम रवाना हो गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















