कोरबा। एक छात्रा पर बाइक सवार ने ब्लेड से हमला कर दिया तो वहीं दूसरी घटना में छात्रा का मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार हो गए।
सीएसईबी चौकी इलाके के पम्प हाउस 15 ब्लाक कॉलोनी में एक के बाद एक दो घटना सामने आई। 12 वी के छात्रा के उपर बाइक सवार युवकों ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आत्मानंद पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह 10:00 बजे लगभग स्कूल जाने घर से निकली हुई थी और स्कूल के पास पहुंची ही थी की बाइक सवार नकाबपोश दो युवक पहुंचे और उसके हाथ और चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।
चीखपुकार मचाने पर बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस की जहां पुलिस घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। छात्र की माने तो नकाबपोश बाइक सवार दोनों युवक कौन और कहां के रहने वाले हैं यह उसे भी नहीं पता अचानक आते ही हमला शुरू कर दिया इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
वहीं दूसरी घटना कुछ ही घंटे बाद पंप हाउस 15 ब्लॉक अटल आवास में रहने वाली पीजी कॉलेज की छात्रा प्रिया साहू के साथ घटी जहां कॉलेज से घर वापस लौट रही थी मोबाइल से बात करते घर जा रही थी घर से कुछ दूरी पहले पर बाइक सवारआए और मोबाइल को छीन कर मौके से फरार हो गए। रोते हुए प्रिया साहू घर पहुंची और अपनी मां को आप बीती बताई जहां मां बेटी तत्काल सीएसईबी चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया।
इस मामले को सीएसईबी चौकी पुलिस गंभीरता से लेते हुए तत्काल मां और बेटी को लेकर घटना स्थल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
छात्रा प्रिया साहू ने बताया कि घटना के बाद डरी सहमी हुई थी बाइक सवार दोनों युवक पतले दुबले थे मोबाइल को लूट कर जब भाग रहे थे इस दौरान उसने दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार बाइक फरार हो गया और रोते हुए घर पहुंची।
सीएसईबी चौकी पुलिस ने दोनों ही मामले में आवेदन प्राप्त करने के बाद जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















