कोरबा। प्रदेश में शिक्षकों के चार बड़े संघों ने एक होकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। इसके बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर आईटीआई तानसेन चौक के पास धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
शिक्षक एलबी संवर्ग की प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, समतुल्य वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण करने, पूर्व सेवा अवधिक की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करने एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 30 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने, सभी पात्र एलबी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति, समयमान का विभागीय आदेश देने, शिक्षक व कर्मचारियों को केन्द्र के बराबर 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग शामिल हैं।
धरना प्रदर्शन में प्रमोद सिंह राजपूत, मनोज चौबे, नरेंद्र चंद्रा, राजेंद्र नायक, प्रदीप जायसवाल, बुद्धेश्वर सोनवानी, सत्य प्रकाश खांडेकर, राधे मोहन तिवारी, ओमप्रकाश खांडे, बाबूलाल बरेठ, महेंद्र कुमार निषाद, संतोष कुमार यादव, नागेंद्र मरावी, नंदकिशोर साहू, शिशुपाल सिंह प्रभाकर,बहोरिक लाल सांडे, नेमीन जायसवाल, रवि चंद्रा, रमेश कुमार जांगड़े, सुरेश कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
