ट्रेलर चालकों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दीपका पुलिस ने रात्रि में ट्रेलर चालकों से लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार साव पिता मुखलाल साव 20 वर्ष ग्राम बिलयतीखर पोस्ट रानीचरी थाना चिनिया जिला गढवा झारखण्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दीपका खदान से ट्रक में कोयला लोड कर डीबी पावर प्लांट रायगढ में खाली कर वापस दीपका जा रहा था रास्ते में रामनगर बाईपास में रात्रि होने के कारण ट्रक को खड़ी कर ट्रक के अंदर सो रहा था।

24 अक्टूबर को रात्रि करीब 1.20 बजे तीन अज्ञात लोग एक मोटर सायकल डीलक्स में सवार होकर आये और उसका मुंह दबा कर हल्ला करने पर जान से मारने का डर दिखाकर रेडमी कम्पनी मोबाईल फोन को लूट लिये और एक व्यक्ति जेब से 1000 रूपये को निकाल लिया, तब वह मौका पाकर हल्ला करने लगा तो अन्य ट्रक के ड्रायवर आये तो दो लोग रात के अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गये और लूट करने के लिए उपयोग मोटर सायकल डीलक्स सीजी-12बीए-0127 व एक लडक़ा को पकड़े जिसका नाम व पता पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप सागर पिता दुलारू सागर साकिन मोतीसागरपारा थाना कोतवाली जिला कोरबा का रहने वाला बताया जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान मोटर सायकल सीडी डीलक्स कमांक सीजी-12बीए-0127 को जिला अस्पताल कोरबा अपने दो अन्य साथीयों के साथ चोरी करना, उसके बाद 24 अक्टूबर की रात रामनगर बाई पास रोड में ट्रेलर चालक से लूट करना सबूत पाये गया।

आरोपी संदीप सागर के कब्जे से मोबाईल फोन व मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।