कोरबा । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे।
पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु 23 अक्टूबर को कुल 6 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। जिसमें थाना उरगा से 2 नाबालिग बच्चों को दस्तयाब किया गया और थाना कटघोरा, चौकी सीएसईबी, थाना कोतवाली और थाना रामपुर से 01-01 गुम इंसान/बालिका को दस्तयाब किया गया।
ज्ञात हो कि नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है। अत: प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत इस माह अक्टूबर अभी तक कुल 55 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमें 15 पुरुष, 23 महिला, 4 बालक एवं 13 बालिकाएं हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















