24वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग प्रथम
कोरबा । सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान और सरगुजा ने द्वितीय और बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेता टीम के खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल आदि शामिल हुए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल भावना से खिलाडिय़ों को सफलता और आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
विधायक पाली-तानाखार श्री मरकाम ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
32 अंक अर्जित कर बिलासपुर बना सर्वश्रेष्ठ विजेता
चार दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान सरगुजा व तृतीय स्थान बस्तर संभाग ने हासिल किया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग एवं सरगुजा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। नेटबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक वर्ग में बिलासपुर ने पहला, रायपुर ने दूसरा, दुर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका 14 वर्ष में रायपुर ने पहला, बिलासपुर ने दूसरा , सरगुजा ने तीसरा स्थान बनाया। 17 वर्षीय बालक वर्ग में रायपुर पहला, बिलासपुर दूसरा, दुर्ग तीसरा, बालिका 17 वर्षीय वर्ग में पहला रायपुर, दूसरा बिलासपुर, तीसरा दुर्ग, 19 वर्षीय बालक वर्ग में बिलासपुर पहला, रायपुर दूसरा, दुर्ग तीसरा, बालिका 19 वर्षीय में रायपुर पहला, बिलासपुर दूसरा, दुर्ग तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने कुल 32 अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ विजेता का खिताब प्राप्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















