बालको पर भडक़े कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन

कोरबा। कोरबा विधायक व श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से सात साल बाद जिला पुनर्वास एवं पुनव्र्यवस्थापन समिति की बैठक प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लगभग 4 घंटे तक चली मैराथन बैठक के प्रारंभ होते ही जब बालको के सीईओ राजेश कुमार के अनुपस्थिति की उन्हें जानकारी हुई तो वह काफी नाराज हुए।

सीईओ से मंत्री ने सवाल दागा कि कोरबा के विकास में बालको के सीएसआर मद से क्या कार्य कर रहे हैं? इसके अलावा कुछ और भी कार्य उन्होंने बताए लेकिन यह सुनते ही मंत्री भडक़ उठे और कहा कि शहर का विकास कहां हो रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में कौन से विकास कार्य हो रहे हैं? लेकिन बालको प्रबंधन द्वारा सीएसआर से क्षेत्र की जर्जर सडक़ों, जनसुविधाओं के विकास में क्या कार्य हो रहे हैं यह बताएं, इस पर बालको सीईओ बगलें झांकने लगे।


मंत्री ने पूछा कि आईटी कॉलेज को जो राशि देने का वादा किया था उसका क्या हुआ, किए गए वादे के मुताबिक 7 करोड़ रुपए आज भी बकाया हैं। मंत्री ने बालको सीईओ को यह राशि तत्काल आईटी कॉलेज को देने के निर्देश दिए। पुनर्वास समिति की अगली बैठक से पहले इसकी लिस्ट तैयार कर ली जाए।

रोजगार के अलावा भू-विस्थापितों के मुआवजा, पुनर्वास, व्यवस्थापन सम्बंधित जो भी मसले हैं, उनका पूरी गंभीरता के साथ निराकरण करें। एसईसीएल के अधिकारियों को उन्होंने कई मुद्दों पर घेरते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की।


स्थानीय विधायक की भूमिका में…
कोरबा के स्थानीय विधायक की भूमिका को पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहे लखनलाल देवांगन के प्रयासों से क्षेत्र में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य की स्वीकृति के अलावा कोरबा की बहुप्रतीक्षित अंडरब्रिज के साथ-साथ उसके प्रभावितों को मुवावजा दिलाने में सफल रहे श्रम मंत्री कोरबा क्षेत्र में स्थापित निजी व सार्वजनिक उपक्रमों के विकास व जनसुविधा के मामले में गैर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण क्षेत्र के स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत सुनने के बाद कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में लखनलाल देवांगन के सख्त रवैय्ये से उपस्थित अधिकारी भी हतप्रभ रहे।