मड़वारानी में चाकूबाजी की घटना निकली झूठी

कोरबा-उरगा। मड़वारानी में चाकूबाजी की घटना की सूचना पर पुलिस जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना झूठी निकली। दशहरा देखकर वापस घर लौट रहा युवक सडक़ हादसे का शिकार हुआ था। बाइक की ठोकर से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेश कुमार पटेल पिता चैन सिंह ने 16 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पुत्र मोहित पटेल उर्फ मोनु को चाकू से उसके सिर व गले में वार कर चोट पहुचाए है।

रिपोर्ट पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना की तस्दीक हेतु मड़वारानी तरफ रवाना हुई जो मड़वारानी में आहत के दोस्तों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मूल घटना संज्ञान में आई कि 15 अक्टूबर को आहत युवक अन्य दोस्तों के साथ मड़वारानी से ग्राम जर्वे दशहरा देखने गया था जहां से ग्राम पुरैना गए।

वहाँ से अपने घर वापस आ रहे थे कि मड़वारानी ओव्हर ब्रिज के पास पीछे तरफ से आ रही मोटर सायकल सीजी-11सीएफ-1882 में सवार 3 व्यक्तियों द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ठोकर मारने से आहत मोहित उर्फ मोनु दूर रोड में फेंकाकर सडक़ पर गिर गया। जिससे उसके सिर के पीछे व सिर में गंभीर चोट आई है।

जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शी के कथनों के आधार पर परिजनों को वास्तविकता से अवगत कराते हुए।

मोटरसायकल चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 418 / 24 धारा 281,125 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। चालक की पता तलाश की जा रही है।