सायबर अपराध के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

कोरबा। जिले में शासन के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में सजग कोरबा के तहत सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा स्कूल कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर जाकर साइबर जागरूकता पखवाड़ा के बारे में बताया गया और उन्हें साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया।


कमला नेहरू कॉलेज पुरानी बस्ती में साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस ने साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को जागरूक किया।

दिशा मोबाइल में साइबर सेल द्वारा नागरिकों को साइबर जागरूक किया गया। लाल मैदान सीएसईबी कॉलोनी दर्री में सायबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री पुलिस के द्वारा जगराता कार्यक्रम में लोगों को साइबर जागरूक किया गया।

एमजीएम स्कूल बालको, बाल विहार स्कूल पंप हाउस व जन शिक्षण संस्थान घंटाघर में साइबर सेल द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया।

इसी तरह एमसीएमआईटी कॉलेज टीपी नगर, ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बांकीमोगरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंदरी पाली करतला, दशहरा मैदान दीपका में जगराता कार्यक्रम में लोगों को साइबर जागरूक किया गया।

सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस की टीम के द्वारा जगह-जगह पर जाकर साइबर जागरूक किया जा रहा है। सायबर अवेयरनेस पाम्पलेट वितरण कर बढ़ते साइबर क्राईम के बारे में बताया गया।