कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत कार्यालय पाली में महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। आकर्षक रंगों से सजाई गई रंगोली में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एक पेड़ मां के नाम और विकसित भारत जैसे विषयों को प्रमुखता से उकेरा गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचे। रंगोली के जरिए विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों और उनके प्रति जागरूकता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
महिलाओं की भागीदारी को दिया गया महत्व
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान में समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ महिलाओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है। पाली में आयोजित रंगोली कार्यक्रम इसी सहभागिता की एक कड़ी रहा।
महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत के संकल्प को रंगोली में स्थान दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर श्रीमती संजू जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, श्रीमती श्यामा पांडे, पार्षद दीप्ति शर्मा, श्रीमती नंदिनी जायसवाल, पल्लवी जायसवाल, सीईओ मोहनीश आनंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















