दिव्य औषधि के सेवन से जड़ से खत्म होता है दमा : डॉ. नागेन्द्र

कोरबा । अरसे से श्वसन संबंधी बीमारियों से जूझ रहे सैकड़ों रोगियों को 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर शिव औषधालय निहारिका में श्वास दमा रोग से मुक्ति हेतु सेवन की जाने वाली चित्रकूट की प्रसिद्ध दिव्य औषधि का नि:शुल्क वितरण किया गया।

संस्थान के प्रमुख चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि इस तरह की भ्रांति फैली हुई है कि दमा दम के साथ जाता है अर्थात ठीक नहीं होता सर्वथा गलत है ,अपितु संयम नियम औऱ अनुपान का सही ढंग से पालन कर नियमपूर्वक इस दिव्य औषधि का सेवन करने से दमा का ही दम निकल जाता है और दमा रोगी को इस रोग से जड़ से मुक्ति मिल जाती है।

शिविर में जिले के ही नहीं अपितु जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कवर्धा, अंबिकापुर, कोरिया, रायपुर, दुर्ग, जशपुर आदि जिलों के सैकड़ों मरीजों ने दिव्य औषधि का सेवन किया।

शिविर में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौड, संरक्षक सुधीर सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य नेत्रनन्दन साहू, कमल धारीया, लायन अश्वनी बुनकर, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, राजेश प्रजापति, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, नेहा कंवर, वीरेंद्र सोनी एवं बबलु सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।