पुलिस ने पॉम्पलेट के माध्यम से ट्रांसपोर्टरों को किया जागरूक
कोरबा । बुकिंग के माध्यम से हुई घटनाओं को देखते हुए ट्रांसपोर्टर, टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों की बैठक ली गई। बैठक में पॉम्पलेट देकर किराए के वाहनों से होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में पॉम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं वाहन संचालक का बैठक लिया जाए, सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन को बुकिंग देने वाले टैक्सी संचालकों का बैठक बुलाया गया। ट्रांसपोर्टर एवं टैक्सी संचालकों एवं ड्राइवरों का बैठक लिया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों को वर्तमान में जिला रायगढ़ में वाहन बुकिंग करवा कर उसकी चाकू मारकर लूट ले गए। इस घटना एवं अन्य घटनाओं को देखते हुए जिलों में हुई घटना के संबंध में लोगों को बताया गया और किन गलती के कारण वहां घटना घटित हुआ उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। ट्रांसपोर्टर और टैक्सी संचालक बढ़-चढक़र इस बैठक में हिस्सा लिए।
सजग कोरबा के तहत पॉम्पलेट सभी को वितरण किया गया और पॉम्पलेट के माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















