कोरबा। कोरबा के न्यू बस स्टैंड स्थित मीना जैन मेमोरियल (एमजीएम) हॉस्पिटल ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए कटघोरा में नई शाखा शुरू की है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि कटघोरा में एमजीएम हॉस्पिटल की नई शाखा के शुरू होने से कटघोरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एमजीएम हॉस्पिटल में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग तथा नाक-कान-गला सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ आईसीयू सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।
प्रबंधन के मुताबिक कोरबा स्थित मुख्य अस्पताल में 100 से अधिक बेड, 22 बेड की इमरजेंसी, अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, 24 घंटे फार्मेसी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सेवाओं के अनुभव और संसाधनों के साथ कटघोरा में भी स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
कटघोरा में नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए कोरबा जाने की आवश्यकता कम हो सकती है। वहीं, आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकता है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कटघोरा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शाखा का संचालन शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में चिकित्सा परामर्श और उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















