कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लायंस चौक में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेल्विन जोंस की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा भगवान के समक्ष खिचड़ी का भोग लगाकर किया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरित की गई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि भूखे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर इस तरह के सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रोजेक्ट डायरेक्टर बृजमोहन शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अशोक चावलानी, कांता अग्रवाल और मीना अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जयप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आनंद जायसवाल, एसके अग्रवाल, रोहित राजवाड़े, दीपक अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेंद्र डागा, कामायनी दुबे, पुरुषोत्तम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनमोहन यादव, दिनेश राठौर, मंजू देवी शर्मा और भगवती गोयनका सहित क्लब के सदस्यों ने सहयोग किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















