असमाजिक तत्वों ने वाहन में लगाई आग

कोरबा । संजय नगर नहर रोड पर खड़ी माजदा वाहन पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना में गाड़ी जलकर खाक हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 एजेड 1725 सजय नगर नहर मार्ग स्थित एक फल गोदाम के पास खड़ी थी। किसी ने गाड़ी में आग लगा दी जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी दयाशंकर यादव की है।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी वाहन मालिक को दी। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन गाड़ी का कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया था। घटना नहर मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।