जुआ फड़ पर पुलिस ने मारा छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

कोरबा । जिले में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोरबा ज़िला अंतर्गत सक्ति- जाँजगीर चाँपा के सरहदी गाँव सुखरीखुर्द में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर सूचना मिली थी कि सुखरीखुर्द गाँव में नदी किनारे कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं।

उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर सुखरीखुर्द गाँव में जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 22700.00 एवं 3 मोटर सायकल जुमला क़ीमती 200000.00 (दो लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. शिव गोस्वामी पिता रामकुमार उम्र 32 वर्ष निवासी सुकरी खुर्द थाना उरगा
  2. दिल चंद केवट पिता संतोष उम्र 23 वर्ष निवासी उमरेली थाना उरगा
  3. प्रतीक कुमार खारकी पिता संतराम उम्र 24 वर्ष निवासी सिवनी थाना चंपा जिला जांजगीर चांपा
  4. अशोक कुमार जयसवाल पिता कृष्णा उम्र 40 वर्ष निवासी सैलरी थाना नगरदा जिला शक्ति
  5. चंद्रप्रकाश देवांगन पिता फेकू राम उम्र 44 वर्ष निवासी उमरेली थाना उरगा
  6. नंदकुमार राठौर पिता महेश्वर राठौर उम्र 32 वर्ष साकिन झरना थाना नगरदा जिला सक्ति

जप्त वाहन-
(1) मोटर साइकिल CG 11 AK 5753
(2) मोटर साइकल CG 11 M 2574
(3) हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर का