कोरबा। आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 81 हजार रुपए ठगी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा जंगल साइड तेलसरा निवासी संजय साहू 33 वर्ष की मुलाकात एक साल पहले शारदा विहार कॉलोनी में रहने वाली मालती साहू से हुई थी। इस दौरान मालती ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अच्छी पहचान होने की बात कही।
संजय की पत्नी की नौकरी आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर लगाने की बात कही। इसके बदले में रुपए की मांग की। संजय झांसे में आ गया और मालती को 15 जनवरी 2023 को नगद 50 हजार रुपए भुगतान किया। मालती ने नौकरी लगाने का आश्वासन दिया।
कुछ माह बीत जाने के बाद मालती ने रुपए कम होने की बात कही। संजय इस दौरान किश्त में रुपए देने की बात कही और चार माह के भीतर किश्तों में 31 हजार रुपए और दिया। संजय ने मालती को कुल 81 हजार रुपए भुगतान किया।
इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी और ना ही रुपए लौटाए। संजय को ठगी का अहसास होने पर थाने में रिपोर्ट दई कराई है। पुलिस ने मामले में ठगी का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
