दुर्ग : जिले में के मरोदा में सनकी पति ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पत्नी की हत्या कर दी है, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने मार्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की यह खौफनाक वारदात मरोदा क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, प्रमिला नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसकी शादी पांच साल पहले दल्ली राजहरा में साइमन मसीह के साथ हुई थी। पिछले डेढ़ साल से वह मायके मरोदा में रह रही थी और ट्यूशन पढ़ाकर अपना भरण पोषण कर रही थी। गुरुवार को उसका पति साइम मसीह उसे और बच्चों को वापस लेने मरोदा पहुंचा था। पत्नी प्रमिला ने आने से मना कर दिया।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया की पत्नी के मना कर ने पर गुस्साए पति ने घर से ही धारदार चाकू उठाया और ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। चाकू के वार से प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू की है। पुलिस आरोपी साइमन मसीह की तलाश में लग गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी साइमन मसीह नशे का आदी है और शादी के बाद से लगातार पत्नी से विवाद करता था। यह भी पता चला है कि आरोपी साइमन कोई कामधंधा भी नहीं करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी प्रमिला ने उसे छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677