खनन सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, एसईसीएल के तकनीकी निदेशक भी रहे साथ
कोरबा। कोयला खदानों में सुरक्षा मानकों के पालन और सुरक्षित खनन व्यवस्था की समीक्षा के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के उप महानिदेशक बीबी सतियार ने एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने खदान में सुरक्षा प्रबंधन, निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन और खनन कार्यों के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। खदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सुरक्षित खनन संचालन पर चर्चा की गई।
इस दौरान एसईसीएल के महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) सहित गेवरा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खनन गतिविधियों के दौरान सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कोयला उत्पादन के साथ श्रमिकों की जान-माल की सुरक्षा खनन उद्योग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। डीजीएमएस के उप महानिदेशक का गेवरा दौरा सुरक्षा मानकों की समीक्षा और सुरक्षित खनन कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677