गुरुवार को 3516 क्विंटल उपार्जन, जिले के 73 केंद्रों पर चल रही खरीदी
कोरबा। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुरुआती 11 दिनों में 16,259.2 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। गुरुवार को एक दिन में 3,516.8 क्विंटल धान खरीदा गया। शुक्रवार के लिए 127 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 4,334.4 क्विंटल धान खरीदी प्रस्तावित है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले की 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी जारी है। जिला खाद्य अधिकारी जीएस कंवर ने बताया कि केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पेयजल, छांव, बैठक और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान परेशानी न हो।
धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और त्वरित व्यवस्था पर संतोष जताया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
अवैध धान की आवक पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम गठित कर खरीदी केंद्रों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
