कोरबा। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में चिकित्सा परामर्श, जांच और जीवनशैली की अहम भूमिका होती है। कुसमुंडा निवासी सरस्वती कौशिक ने आयुर्वेदिक उपचार से जुड़े अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि करीब पांच वर्षों से टायफाइड जैसी बीमारी और उससे जुड़ी समस्याओं से परेशान थीं। विभिन्न जगहों पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल रही थी। निहारिका रोड स्थित श्री शिव औषधालय में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा से उपचार लेने के बाद तीन माह में स्वास्थ्य में सुधार महसूस होने का उन्होंने दावा किया है।
सरस्वती कौशिक के अनुसार, उन्हें लगातार बुखार जैसा महसूस होना, शरीर में गर्मी और अत्यधिक कमजोरी जैसी शिकायतें थीं। इन परेशानियों के चलते दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा था। श्री शिव औषधालय पहुंचने पर डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने उनकी प्रकृति, नाड़ी, दोष और शारीरिक स्थिति का परीक्षण कर आयुर्वेदिक औषधियों के साथ खानपान तथा पथ्य-अपथ्य संबंधी परामर्श दिया।
उन्होंने बताया कि करीब तीन माह तक उपचार और चिकित्सक द्वारा बताए गए परहेज का पालन करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार महसूस हुआ। उनके अनुसार, जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई और लंबे समय से बनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिली।
तीन वर्ष बाद भी राहत कायम रहने का दावा
सरस्वती कौशिक ने बताया कि उपचार के करीब तीन वर्ष बाद भी उन्हें पहले जैसी परेशानी महसूस नहीं हुई है। हाल ही में वह अपनी एक सहेली के लिए चिकित्सकीय परामर्श लेने डॉ. शर्मा के पास पहुंचीं, तब उन्होंने अपने उपचार के अनुभव को साझा किया। उन्होंने चिकित्सक के प्रति आभार जताते हुए आयुर्वेद चिकित्सा से लाभ मिलने की बात कही।
आयुर्वेद में उपचार के साथ जीवनशैली और पथ्य का महत्व : डॉ. शर्मा
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद एक व्यापक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें रोगी की प्रकृति, शारीरिक स्थिति, दोषों और जीवनशैली को ध्यान में रखकर उपचार किया जाता है। उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप शरीर में दोषों के संतुलन, खानपान, औषधियों और उचित दिनचर्या को चिकित्सा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में औषधियों के साथ पथ्य-अपथ्य का पालन भी उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरस्वती कौशिक के उपचार में भी इसी दृष्टिकोण को अपनाया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
