प्रदेश के नगरीय निकायों में 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सहित 24 अन्य कर्मचारियों के तबादले
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 30 अक्टूबर की देर शाम प्रदेश के नगरीय निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 24 इंजीनियरों, स्वच्छता निरीक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के तहत कोरबा जिले के बाँकीमोगरा नगर पालिका परिषद में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ज्योत्स्ना टोप्पो का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सक्ती में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पांडेय को बाँकीमोगरा नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश के विभिन्न नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में किए गए इस फेरबदल से कई निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है।






Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
