कोरबा।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कोरबा जिले के 79,138 लाभार्थी कृषक परिवारों के बैंक खातों में 24वीं किस्त के रूप में कुल 15.94 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के योजना लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित की।
कृषि उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) भारत सरकार की शत-प्रतिशत वित्त पोषित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में चार-चार माह के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
योजना में किसान परिवार से आशय पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। पात्र परिवारों की पहचान योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन द्वारा की जाती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
