जिफ्सा के चार विद्यार्थियों का मुंबई की कंपनियों में सेफ्टी ऑफिसर पद पर चयन

कोरबा। सेंट जोसेफ इंटरनेशनल फायर एंड सेफ्टी एकेडमी (जिफ्सा) के चार विद्यार्थियों का चयन मुंबई की चार कंपनियों में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर हुआ है। संस्थान के प्लेसमेंट विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को यह रोजगार अवसर मिला।

चयनित विद्यार्थियों में खान मोहम्मद कैफ अकबर, एकान परवेज अत्तर, मुजफ्फर इकबाल और जफरान अंसारी शामिल हैं। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, प्लेसमेंट विभाग के मार्गदर्शन और प्रयासों से विद्यार्थियों को कंपनियों में नियुक्ति का अवसर प्राप्त हुआ है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के संचालक बहाउद्दीन अहमद, प्राचार्य हारून सईद और समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।