छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले

12 नवपदोन्नत डीएसपी को भी मिली नई पदस्थापना; रामगोपाल करियारे बने एएसपी कटघोरा, नीतीश कुमार ठाकुर को बेमेतरा भेजा गया

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 12 नवपदोन्नत डीएसपी को भी नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में कोरबा जिले से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, रामगोपाल करियारे को बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), कटघोरा जिला कोरबा पदस्थ किया गया है। वहीं कटघोरा में एएसपी के पद पर कार्यरत नीतीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरबा में पदस्थ देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), सरगुजा भेजा गया है।

बिलासपुर, रायपुर और अन्य जिलों में भी बदलाव
रिचा मिश्रा को 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नारायणपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर पदस्थ किया गया है। शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को धमतरी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर भेजा गया है। बंतूराम भगत को सूरजपुर से छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ तथा अभिषेक माहेश्वरी को नारायणपुर से 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, करकाभाट बालोद पदस्थ किया गया है।

रायपुर नगरीय पुलिस में भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। लितेश सिंह को गरियाबंद से सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय और मणीशंकर चंद्रा को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन), रायपुर नगरीय भेजा गया है।

सौरभ उइके को सुकमा से सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है। नीलेश द्विवेदी को रायपुर नगरीय से उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है।

इन अधिकारियों की भी बदली पदस्थापना
आदेश के मुताबिक रूपेश कुमार को कोंडागांव से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), धमतरी और सत्यकला रामटेके को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राइम), धमतरी पदस्थ किया गया है। गीता वाधवानी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

विकास पाटले को दल्लीराजहरा से उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), बालोद और श्याम मधुकर को कोरिया से उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), बेमेतरा भेजा गया है। उत्तम प्रताप सिंह को रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सीतापुर जिला सरगुजा तथा आशीष कुमार नेताम को नारायणपुर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सुकमा पदस्थ किया गया है।

मनीष रात्रे को दोरनापाल से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

नेल्सन कुजूर को कोरिया से पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज कार्यालय,कौशल किशोर वासनिक को बलौदाबाजार- भाटापारा से उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), कोरिया और गोपाल कुमार वैश्य को गरियाबंद से उप पुलिस अधीक्षक, कोरिया भेजा गया है। श्रीकांत शुक्ला को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), बालोद पदस्थ किया गया है।

विशाल गर्ग को बीजापुर से नगर पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर और स्निग्धा सलामे को कोंडागांव से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कोंडागांव बनाया गया है। सुशांतो बनर्जी को रायगढ़ से उप पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा संगम राम को बस्तर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बोड़ला जिला कबीरधाम भेजा गया है। अमृता पैकरा को नारायणपुर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), वाड्रफनगर जिला बलरामपुर पदस्थ किया गया है।

रमेश चन्द्रा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर और रामावतार ध्रुव को वाड्रफनगर से उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), राजनांदगांव भेजा गया है।

विनोद कुमार मण्डावी को सरगुजा से नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा जिला बालोद, माया शर्मा को बालोद से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर और विवेक शर्मा को बिलासपुर रेंज कैंप कार्यालय से उप पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा पदस्थ किया गया है।