मंत्री लखनलाल ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, दर्री-बरमपुर और दर्री-सीएसईबी मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
कोरबा। कोरबा में आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अहिरन नदी और बेलगिरी नाले पर 26.16 करोड़ रुपये की लागत से दो उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण किया जाएगा। दर्री बराज-बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में 17.05 करोड़ रुपये तथा दर्री-सीएसईबी चौक मार्ग पर कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाले पर 9.11 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाए जाएंगे। गुरुवार को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दोनों निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाले पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने कहा कि मौजूदा पुल संकरा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। क्षेत्र की इस समस्या को देखते हुए 9.11 करोड़ रुपये की लागत से नए उच्चस्तरीय पुल के निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के साथ पुल-पुलियों के निर्माण को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।
अहिरन नदी पर भी बनेगा 17.05 करोड़ का पुल
दर्री बराज-बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में 17.05 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का भी शुभारंभ किया गया। बताया गया कि करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बरमपुर मोड़ से दर्री बराज तक नई सड़क का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है। इस मार्ग पर पुल बनने से सड़क संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मंत्री देवांगन ने कहा कि बेहतर सड़कें, मजबूत पुल और सुगम यातायात व्यवस्था कोरबा के विकास की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। दोनों पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को भी लाभ होगा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन,पार्षद लक्ष्मण श्रीवास,मुकुंद सिंह कंवर,एल्डरमैन ईश्वर साहू,पार्षद भानुमति जायसवाल, रामाधर पटेल, मनीष मिश्रा, देवकी साहू, भानु यादव, ओमप्रकाश पटेल और रामधन पांडे सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
