भाषण,नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोरबा।इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने की। आयोजन का निर्देशन सुश्री पूजा ठाकुर एवं श्रवण कुमार गुप्ता ने किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि खराब या अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाले कचरे का लापरवाहीपूर्वक निपटान पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे कचरे का सुरक्षित संग्रहण और उचित पुनर्चक्रण जरूरी है।
चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति पटेल ने प्रथम और श्रेया यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता में यामिनी बरेठ प्रथम तथा साधना द्वितीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि राठौर ने प्रथम और दिव्या जाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में पूनम साहू प्रथम और आंचल साहू द्वितीय रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा अनुपयोगी उपकरणों को सामान्य कचरे में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित तरीके से निपटाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है और छोटे-छोटे प्रयासों से भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
