भाई दूज पर 11 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद कोरबा जिले के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। अब जिले में 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के परिप्रेक्ष्य में जिले के लिए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश में बदलाव किया गया है। संशोधित आदेश के तहत 11 नवंबर को भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इस प्रकार 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर शासन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि 11 नवंबर को कोरबा जिले में भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।