दो राजस्व निरीक्षकों के सर्किल में बदलाव

कोरबा। जिले में राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भू-अभिलेख शाखा के तहत दो राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के मंडल प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह को करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से स्थानांतरित कर दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, राजस्व निरीक्षक नीलकंठ यादव को दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से हटाकर करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों को अगली व्यवस्था तक नवीन पदस्थापना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल के तहत करतला और दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षकों के मंडल प्रभार की अदला-बदली की गई है।