29 अक्टूबर को करतला में होगा कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम, ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
कोरबा। कांग्रेस के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के 29 अक्टूबर को करतला आगमन पर प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा कर तैयारियों को समय पर पूरा करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में विधायक फूल सिंह राठिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत रखने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विभिन्न पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुरूप जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के साथ तैयारियों पर चर्चा
बैठक में जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, करतला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया, बरपाली ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देवांगन और कोरबा ग्रामीण के कार्यवाहक अध्यक्ष सुंदर राठिया उपस्थित रहे।
इसके अलावा लेमरू मंडल अध्यक्ष मोहर साय यादव, उमरेली से संतोष सूर्य, फरसवानी से रामकुमार यादव, मड़वारानी से रामदास सिदार, तूमान से डोरेलाल कंवर, चापा से देवेंद्र राठिया, रामपुर से दीनानाथ राठिया, सेन्द्रिपाली से आमिर खान, रजगामार से अंशु महिला, चाकामार से जयवीर सिंह तंवर, भैसमा से कमलेश कुर्रे, मदनपुर से बालेश्वर राठिया और चिर्रा से रामायण राठिया सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में जिला सचिव मानसिंह राठिया, विधायक प्रतिनिधि रोशन खांडे, चनेश राठिया, बुधवान सिंह तंवर, संतोषी राठिया, त्रिवेणी राठिया, मुकेश राठिया, आत्माराम मन्नेवार और सपूरन दास महंत सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
संगठनात्मक समन्वय पर जोर
बैठक में 29 अक्टूबर को करतला में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय से काम करने पर सहमति जताई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
कांग्रेस संगठन अब ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा है। विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में हुई बैठक को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















