किसानों को नजदीक में फसल बेचने की मिलेगी सुविधा, समय और परिवहन खर्च में होगी बचत
कोरबा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कोरबा जिले के पांच विकासखंडों में 73 केंद्रों पर धान की खरीदी की जाएगी। पिछले वर्ष की तुलना में आठ नए केंद्र बढ़ाए गए हैं। इससे किसानों को नजदीकी केंद्रों पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी और समय व परिवहन खर्च की बचत होगी।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सुशील जोशी के अनुसार, किसानों की सुविधा, जनप्रतिनिधियों की मांग और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए नए केंद्रों को मंजूरी दी गई है। पिछले वर्ष जिले में 65 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे। आगामी खरीदी सीजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इन क्षेत्रों में बनेंगे नए केंद्र
नई व्यवस्था के तहत कटघोरा क्षेत्र में मुदाली (अखरापाली), चोढ़ा (उतरदा) और ढोलपुर; पाली-तानाखार क्षेत्र में ढोड़की, परसदा,नवापारा सिल्ली और परला तथा रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरैना में नए उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे। प्रस्तावों के परीक्षण के बाद इन केंद्रों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















