बालको बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 29.98 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, प्रभावितों को उजाड़ने का विरोध
कोरबा। बालको के बजरंग चौक परसाभांटा से टाटा मोटर्स तक 2.20 किलोमीटर लंबी फोरलेन सीसी सड़क का निर्माण 29.98 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले इस कार्य को लेकर कांग्रेस नेता श्यामनारायण सोनी ने मांग की है कि निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से विस्थापित न किया जाए।
सोनी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद चौक रुमगरा से बजरंग चौक तक टू-लेन सड़क का निर्माण प्रक्रियाधीन है। वहीं, टाटा मोटर्स से रिसदी चौक तक भी टू-लेन सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में घनी आबादी वाले बजरंग चौक से टाटा मोटर्स मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना से स्थानीय लोगों और गरीब परिवारों को परेशानी हो सकती है। सोनी के अनुसार, सड़क निर्माण में लोगों को प्रभावित करने के बजाय उपलब्ध सड़क का बेहतर उपयोग करते हुए यातायात व्यवस्था सुधारी जा सकती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















