बालिका हत्याकांड के आरोपी की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता

नूतन सिंह ठाकुर ने आरोपी को दंडित कराने में हरसंभव मदद की बात कही, नशे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका की हत्या के मामले को लेकर अधिवक्ता संघ में नाराजगी है। नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और अधिवक्ताओं ने आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने मामले में आरोपी को कानून के अनुसार दंडित कराने के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात कही।

अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं तक नशा पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।