कोरबा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के करीब 850 श्रद्धालु ओडिशा की तीर्थयात्रा पर रवाना हुए। कोरबा रेलवे स्टेशन से कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की।
तीर्थयात्री जगन्नाथ पुरी मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
बुजुर्गों की आस्था का सम्मान कर रही योजना
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना दोबारा शुरू की है, जिससे बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है। कोरबा से पहली ट्रेन रवाना होना गौरव की बात है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि आर्थिक और अन्य संसाधनों की कमी के कारण कई बुजुर्ग तीर्थयात्रा का सपना पूरा नहीं कर पाते। यह योजना उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देकर उनके सपने साकार कर रही है।
कार्यक्रम में प्रेम कुमार साहू, फिरत राम साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, नगर निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा, प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















