आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन

कोरबा। भव्या हत्याकांड के आरोपी अमित चौहान के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने रजगामार पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने की मांग की। बालको नगर थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

वहीं,आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाने के दौरान परिसर के पास कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

अधिवक्ताओं ने भी आरोपी की ओर से पैरवी नहीं करने की बात कही। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।