निर्यात कार्यशाला में उद्यमियों को दी गई निर्यात प्रक्रियाओं और अवसरों की जानकारी

कोरबा। जिले के उद्योगपतियों और उद्यमियों को निर्यात की प्रक्रियाओं, संभावनाओं और बाजार विस्तार के अवसरों से परिचित कराने के लिए 21 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्यात कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के लगभग 30 उद्योगपति एवं उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला का आयोजन आरएएमपी योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड के माध्यम से किया गया। इसमें प्रतिभागियों को निर्यात गतिविधियों से जुड़ने तथा अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार तलाशने के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यशाला के माध्यम से उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं को समझने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिले में निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमों को नए बाजारों से जोड़ने की दिशा में इसे एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।