पुष्य नक्षत्र पर बच्चों को कराया गया स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार

शिव औषधालय में आयोजित शिविर में बच्चों ने लिया हिस्सा, आयुर्वेद के प्रति जागरूकता का संदेश

कोरबा। पतंजलि चिकित्सालय शिव औषधालय में 5 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आयुर्वेद की पारंपरिक पद्धतियों के बारे में लोगों को जानकारी देना रहा।

शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया। इस दौरान बच्चों की माता श्याम सारथी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से अपने बच्चों श्रुति सारथी और दिव्यांशु सारथी को प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर स्वर्ण बिंदु प्राशन करा रही हैं।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन का उल्लेख आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। संस्था की ओर से इस पारंपरिक पद्धति के संबंध में लोगों को जागरूक करने और इसे जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर के आयोजन में प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम सारथी, अनुराग कंवर, शैल कुमारी निषाद, गुनगुन राठिया तथा पंचकर्म टेक्नीशियन पिंकी बरेठ का सहयोग रहा।