कोरबा। जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा एवं सम्मान’ कार्यक्रम के तहत भिलाईबाजार मंडल में 120 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, मितानिन बहनों तथा ग्राम की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा केवल किसी आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और समर्पण का भाव है। समाज के बीच निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना संगठन की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी एवं प्रताप कंवर सहित दीपका साहू, ललित राजवाड़े, रथलाल पाटले, शंकर, अशोक राजवाड़े, सचिन राठौर, रविन्द्र कुमार, देशु पटेल, मनाराम बियार, गेंदराम, परमेश्वर महंत, विजय राठौर, रमेश यादव, विवेक राजवाड़े, मोरध्वज, सोनू राजवाड़े, शांति दास, हेम निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















