शिक्षा में एआई का बढ़ता दायरा, शिक्षकों ने सीखे आधुनिक डिजिटल टूल्स

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में एआई के उपयोग, प्रॉम्प्ट राइटिंग और स्मार्ट प्रेजेंटेशन तैयार करने का दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा।स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन द्वारा टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत ‘एआई इन एजुकेशन’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, इसकी कार्यप्रणाली और शिक्षण को प्रभावी बनाने में इसकी संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में शिक्षा संकाय के फैकल्टी ने विभिन्न एआई टूल्स का उपयोग करते हुए पीपीटी तैयार करने और प्रभावी प्रॉम्प्ट लिखने का व्यावहारिक अभ्यास किया। प्रतिभागियों को गामा, नैपकिन एआई, नोटबुक एलएलएम और मैजिक बस जैसे टूल्स के उपयोग की जानकारी दी गई।

डेटा एथिक्स पर भी हुई चर्चा
कार्यशाला के दौरान एआई के उपयोग के साथ जुड़े डेटा एथिक्स और जिम्मेदार तरीके से तकनीक के इस्तेमाल पर भी चर्चा की गई। फैकल्टी को बताया गया कि शैक्षणिक कार्यों में एआई का उपयोग करते समय डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखना आवश्यक है।

कार्यशाला का आयोजन स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रितेश सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य एवं एजुकेशन डिपार्टमेंट हेड भारती कुलदीप तथा शिक्षा विभाग के फैकल्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यशाला में नितेश कुमार यादव एवं रश्मि सहित सभी फैकल्टी ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने और कक्षा शिक्षण में एआई के उपयोग को प्रभावी बनाने की दिशा में उपयोगी जानकारी दी गई।