कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा 27 सितंबर को खाम्हाड़ा गुफा एवं मुसातुरी जलप्रवाह क्षेत्र में एक दिवसीय मानसून ट्रेकिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरबा और बिलासपुर यूनिट के लगभग 55 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
ट्रेकिंग टीम का नेतृत्व पीएल मिरेन्द्र और डोलेराम साहू ने किया। प्रतिभागियों ने करीब 1.5 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग पूरी कर खाम्हाड़ा गुफा का भ्रमण किया। इसके बाद टीम मुसातुरी जलप्रवाह की ओर रवाना हुई।
जल गतिविधियों और बीच गेम्स में लिया हिस्सा
मुसातुरी जलप्रवाह क्षेत्र में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, जल गतिविधियां और बीच गेम्स आयोजित किए गए। सदस्यों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य, संगीत और अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
प्रतिभागियों ने जल क्षेत्र के आसपास विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर प्राकृतिक वातावरण के बीच यादगार समय बिताया।
प्रतिभागियों को बांटे प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के समापन पर एचटीपीएस के मुख्य अभियंता पीके जोशी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। बिलासपुर टीम ने डॉ. भास्कर चौरसिया और शैलेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में किया गया। इसमें ए.वाई. तोमर, शिव कुमारी और कल्पना का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की सफलता में सभी सदस्यों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में दीपेश,सोनी परिवार,मन्नू लाल शर्मा,राजपूत परिवार,तोमर परिवार,डॉ.सेठ परिवार,विद्युत मंडल,जय शुक्ला,संजय कुमार साहू,बेली सिंह,श्रद्धा सिंह,साहू परिवार, देशपांडे परिवार, समीर, डॉ. निशांत, धीरेंद्र, देवांगन परिवार, जोशी परिवार,डॉ.संजय राज,दुष्यंत साहू,अभिजीत बरगाह, अरविंद वर्मा, मोहिता बाजपेयी, आशीष खंडेलवाल, शर्मा परिवार, गुप्ता परिवार, माया रानी पति एवं धुर्वे परिवार सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में प्रेम लाल मिरेन्द्र ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















