मोतियाबिंद मरीजों का प्रसाद नेत्रालय में नि:शुल्क ऑपरेशन, 100 से अधिक बच्चों का हुआ दंत परीक्षण
कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा के सहयोग से स्कूल परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान, नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच तथा दंत स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों और स्कूली बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।
रेड क्रॉस सोसाइटी, कोरबा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं 58 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें लगभग 20 से 25 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जरूरतमंद मरीजों का रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा प्रसाद नेत्रालय, कोरबा में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा।
100 से अधिक बच्चों का दंत परीक्षण
शिविर में रोटेरियन डॉ. संजय अग्रवाल के सहयोग से दंत स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसमें विशेष रूप से स्कूल के छोटे बच्चों के दांतों एवं मौखिक स्वास्थ्य की जांच की गई। इस सेवा से 100 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए।
शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सदस्यों के साथ विनायक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर्स एवं स्कूल मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक जांच और उपचार की सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















