पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में बंदियों ने उत्साह से लिया हिस्सा, सकारात्मक चिंतन और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का दिया संदेश
कोरबा। जिला जेल कोरबा में निरुद्ध बंदियों के चिंतन, चरित्र एवं व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार कोरबा के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में जेल में निरुद्ध 244 बंदियों ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोकशिक्षण के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक सोच अपनाने, अपने आचरण में सुधार लाने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। यज्ञ के दौरान बंदियों ने आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता करते हुए चारित्रिक सुधार और सकारात्मक जीवन के संकल्प को अपनाया।
आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी एवं प्रतिनिधि कमलेश कुमार मिश्रा, कैप्टन मुकेश अदलखा, वीके यादव, मनहरण यादव, एके वर्मा एवं जेके शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा।
जेल प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गायत्री परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि इस तरह के आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मक चिंतन विकसित करने के साथ उनके मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक हो सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















