मुकुटधर साहित्य समिति की काव्य गोष्ठी में हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी पर रचनाओं की रही धूम
कोरबा। मुकुटधर साहित्य समिति, कोरबा द्वारा पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश यादव ने की। इस अवसर पर साहित्यकारों ने हिंदी भाषा के महत्व, गणेश वंदना और तीज के लोकगीतों पर आधारित रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक वातावरण को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा ने साहित्यकारों को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा साहित्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान और उसके विकास के लिए साहित्यकारों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
नए प्रयोग के लिए हुआ सम्मान
काव्य क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए राधेश्याम साहू एवं श्रीमती अनिमा प्रसाद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले 10 साहित्यकारों को पुरस्कृत किया गया।
काव्य गोष्ठी में गणेश वंदना, तीज के लोकगीत तथा हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करने वाली रचनाओं का पाठ किया गया। साहित्यकारों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी।
इस अवसर पर डॉ. निर्मला शर्मा, स्मिता देशपांडे, शिव साहू, कविता जैन, सरस्वती श्रीवास, अनुसुइया श्रीवास, राधेश्याम साहू, मनीष मुसाफिर, अहिबरन पटेल, मंजुला श्रीवास्तव, अनिमा प्रसाद, दामिनी शर्मा, रश्मि श्रीवास, शांतनु गुप्ता, पंकज सोनी, चित्रकला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त संयोजक श्रीमती अंकिता सोनी, राकेश राम साहू, मनोज मधुर, अविन्दर कौर, ज्योति सिंह एवं दुर्गा श्रीवास सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं रसिक श्रोता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सरस संचालन धरम साहू ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















